छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सृजन मल्टीपरपज स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला स्थित सृजन मल्टीपरपज स्कूल द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के छायाचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बच्चों में इस अवसर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, वहीं 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ नियमित रूप से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में अनुशासन और लगन का संदेश गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकगण एवं मुख्य अतिथि बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस सफल आयोजन के पीछे स्कूल चेयरमैन, प्राचार्य एवं सभी कक्षा शिक्षकों की अहम भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन और परिश्रम से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम यादगार बन सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button