**लगातार कार्यवाही 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार **

**प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम -सनातन सिदार पिता त्रिलोचन सिदार 29 वर्ष साकिन देवगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)**
**जप्ती :- 45 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 9000 रू० एवं शराब बिक्री रकम 250 रू0 कुल जुमला कीमती 9250रू0**
**मामले का संक्षिप्त विवरण जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्रीमती निमिषा पाण्डेय) एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ (अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।**
प्रकरण में दिनांक 21.05.2025 के शाम करीबन 19:30 बजे जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम देवगांव बाजार के पीछे आरोपी सनातन सिदार पिता त्रिलोचन सिदार 29 वर्ष साकिन देवगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) का भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिकी कर रहा है। उपरोक्त सुचना पर घटनास्थल ग्राम देवगांव बाजार के पीछे जाकर रेड कार्यवाही किया गया जो वहां पर आरोपी सनातन सिदार के कब्जा से उसके आधिपत्य में रखे तीनप्लास्टिक जरीकेन में रखा हुआ जुमला 45 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब एवं शराब बिक्री रकम 250रू0 तथा स्टील गिलास कुल जुमला कीमती 9250 रू0 को उसके पेश करने पर जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप०क0-96/2025 धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को आज दिनांक 22.05.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध सरिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में स०उ०नि० सुमन कुमार चौहान, आरक्षक दिलीप स्नेही, श्रवण टण्डन, रामकुमार पटेल, म आर सविता यादव का सराहनीय योगदान रहा।



