छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
प्रदेश संयोजक कृषि व्यवसाय उद्यमिता किसान मोर्चा भाजपा छत्तीसगढ़ के कैलाश पंडा आज रायपुर में आयोजित प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होंगे

किसान मोर्चा की प्रथम प्रदेश बैठक आज रायपुर में
इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में कृषि व्यवसाय, उद्यमिता को बढ़ावा देने, किसानों की आय वृद्धि, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श होगा।



