सारंगढ़ बिलाईगढ़

**10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार**

**प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पता अजय उर्फ दासिया मिरी पिता धनीराम मिरी 44 वर्ष साकिन बोन्दा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)**

**जप्ती — 10 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 2000 रू

**मामले का संक्षिप्त विवरण जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक  सारंगढ़-बिलाईगढ़  आंजनेय वार्ष्णेय) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में तथा श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक  सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्रीमती निमिषा पाण्डेय) एवं  उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़  अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।**

प्रकरण में दिनांक 02.05.2025 के  सुबह करीबन 08:30 बजे जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम बोन्दा से नौघटा मेन रोड के पास आरोपी अजय उर्फ दासिया मिरी ग्राम बोन्दा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) का भारी मात्रा में बिकी हेतु अवैध कच्ची महुआ शराब रखा है। उपरोक्त सुचना पर घटनास्थल ग्राम बोन्दा से नौघटा मेन रोड के पास जाकर रेड कार्यवाही किया गया जो वहां पर आरोपी अजय उर्फ दासिया मिरी पिता धनीराम मिरी 44 वर्ष साकिन बोन्दा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के कब्जा से उसके आधिपत्य में रखे दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ जुमला 10 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 2000 रू0 को उसके पेश करने पर जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप०क0-70/2025 धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध सरिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्र०आर० टीकाराम पटेल, सुरेन्द्र सिदार, भुवनेश्वर पंडा आरक्षक दिलीप स्नेही, अनुज सिदार,म०आर० सविता यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button