
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और सहायक आयुक्त श्रीमती सोनल नेताम के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने की कोशिश की जा रही है।
दिनांक 21/06/2025 को आबकारी विभाग ने ग्राम भंवरपुर में दबिश देकर आरोपी विद्यासेन यादव पिता नानकुन यादव, उम्र लगभग 50 वर्ष को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक पाउच में भरी लगभग 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामेश्वर राठिया,निरीक्षक लोकनाथ साहू सुरक्षा कर्मी मुकुंद चौहान, डोलनारायण यादव, नीता पटेल, की भूमिका सराहनीय रही। विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रखने का संकेत दिया है।
आबकारी विभाग की यह मुहिम जनहित में है और लोगों से अपील की गई है कि वे अवैध शराब की जानकारी विभाग को गोपनीय रूप से दें, जिससे इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।



