छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम पंचायत धूमाभांठा में हुआ 16 प्रहरी अखंड नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमाभांठा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय 16 प्रहरी अखंड नाम संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन स्थानीय ग्रामीणों की श्रद्धा एवं आस्था का प्रतीक बन चुका है, जिसमें प्रतिदिन 24 घंटे तक “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” महामंत्र का जप करते हुए भक्तजन भजन-कीर्तन में लीन रहते हैं।

कार्यक्रम स्थल पर मंडली के चारों ओर भक्तजनों द्वारा निरंतर भजन-कीर्तन किया जाता है, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठता है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें आसपास के क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध गायक कलाकार अपनी भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर देते हैं।

कार्यक्रम के तीसरे दिन शाम को विशेष बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें लिप्सा रानी एवं चुमकी बेहरा ने भक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति देगी।

इस धार्मिक आयोजन ने ग्राम धूमाभांठा को एक बार फिर आध्यात्मिक केंद्र में बदल दिया, जहां श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button