छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम= दस पायदान की छलांग के साथ रैंक में हुआ जबरदस्त  सुधार

महज एक अंक से टॉप टेन में स्थान बनाने से चुके सुरेंद्र डनसेना

सारंगढ़=छग माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा हाई /हायर सेकेण्डरी स्कूल 2025 के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दिया गया है।जिले के बरमकेला विकासखंड के अंतर्गत मोना मॉर्डन विद्यालय के कक्षा दसवीं में  अध्ययनरत सुरेंद्र कुमार डनसेना महज एक अंक से राज्य स्तरीय टॉप टेन की सूची में शामिल होने से चूक गए। इसी प्रकार राज्य स्तरीय जिलों की रैंक में  डीईओ पटेल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस बार दस पायदान की लंबी छलांग के  साथ 22वें रैंक में स्थान बनाने में सफलता मिली है। दसवीं बारहवीं की मेरिट सूची में इस बार शासकीय विद्यालयों मे पढ़ाई करने वाले बच्चों ने परचम लहराया है।
छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गत 07मई को दोपहर तीन बजे दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा की परिणाम घोषित कर दिया गया  जिसमें  दसवीं में 76.53 प्रतिशत विद्यार्थी और बारहवीं में 81.87 प्रतिशत  छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का परीक्षा परिणाम भी उत्साहजनक रहा है।  इस वर्ष दसवीं का 72 प्रतिशत और बारहवीं का 70 प्रतिशत  परीक्षा परिणाम है।मोना मॉर्डन विद्यालय बरमकेला के कक्षा दसवीं में अध्ययनरत सुरेंद्र डनसेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.50 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया हैं। महज एक अंक से टॉप टेन की सूची में शामिल होने से चुके सुरेंद्र डनसेना ने जिला और विद्यालय का मान बढ़ाया हैं। इसी प्रकार मोना मॉर्डन विद्यालय बरमकेला के कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत श्रीजी अग्रवाल ने 92.60 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिला स्तर के टॉप टेन की सूची में इस बार शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी भारी संख्या में स्थान बनाया है।सरकारी स्कूलों के बच्चों के द्वारा शानदार सफलता अर्जित करना जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल के दूरदर्शी निर्णय, प्रशासनिक कसावट, अनुशासन,नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के दिशा में किए गए प्रयासों को जाता है। अपनी पदस्थापना समय से ही जिला शिक्षा विभाग को एक नए आयाम देने हरसंभव प्रयास किया है जिसकी सुखद परिणाम देखने को मिल रहा हैं। जिले के परीक्षा परिणाम में व्यापक और सकारात्मक बदलाव आया है। जो सरकारी स्कूल के असरकारी स्कूल बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।विगत 2023=24 के परीक्षा परिणाम आशा के अनुकूल नहीं था और  जिला का रैंक नीचे से दूसरे स्थान पर था। परंतु 2025 के परीक्षा परिणामों से स्पष्ट है कि इस बार दस पायदान की लंबी छलांग के  साथ जिले की रैंक में जबरदस्त सुधार हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने परीक्षा परिणाम को संतोषजनक बताते हुए और बेहतर करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने सभी सफल छात्रों और जिला स्तर पर टॉप टेन की सूची में शामिल होने वाले  होनहार बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने के  लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और सुरक्षित भविष्य की कामना किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button