
सारंगढ़ जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष निर्वाचन से पहले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव देखने को मिला। इस दौरान भाजपा के युवा नेता यशवंत नायक के साथ हाथापाई की घटना सामने आई, जिसमें उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया। इस घटना में यशवंत नायक को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मरहम पट्टी कराई गई
घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ आक्रोशित नजर आए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि घटना चुनाव से जुड़ी आपसी रंजिश के कारण हुई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।