विधायक उत्तरी जांगड़े ने बरमकेला में किया धुआंधार जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा भारी समर्थन

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने आज बरमकेला नगर में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क किया। उन्होंने नगर के मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों और बस्तियों में घूमकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। विधायक ने नगरवासियों से अपील की कि वे नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सत्यभामा मनोहर नायक और पार्षद पद के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को पंजा छाप पर वोट दें।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ती गईं। यह अभियान देखते ही देखते एक रैली का रूप ले लिया, जिसमें महिलाओं ने पूरे जोश के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। विधायक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं महिलाओं ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि कांग्रेस को नगर में महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

जनता ने दिखाया भरोसा, कांग्रेस की स्थिति मजबूत
जब विधायक उत्तरी जांगड़े ने दुकानों, गलियों और मोहल्लों में मतदाताओं से संपर्क किया, तो उन्हें भारी जनसमर्थन मिला। नगरवासियों ने खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अपनी सहमति जताई। विधायक ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभामा मनोहर नायक और पार्षद उम्मीदवारों को जनता का अपार आशीर्वाद मिल रहा है और बरमकेला में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी नगर के विकास के लिए समर्पित हैं और बिना भ्रष्टाचार के जनता की सेवा करेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पदअधिकारी एवं कार्यकर्ता ने भी किया प्रचार
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि जनता का जोश और विश्वास यह दर्शाता है कि कांग्रेस के उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने सत्यभामा मनोहर नायक को एक व्यवहार कुशल और भरोसेमंद प्रत्याशी बताया, जिन पर जनता को पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उम्मीदवार बिना किसी छल-कपट और भ्रष्टाचार के नगर के विकास को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा।

पंजा छाप को मिल रहा जबरदस्त समर्थन
विधायक उत्तरी जांगड़े ने भरोसा जताया कि इस बार नगरवासी कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभामा मनोहर नायक को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। पूरे नगर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि बरमकेला में पंजा छाप को जनता का अपार आशीर्वाद मिलने वाला है।