नया पता होगा अब सीएम हाउस नवा रायपुर सेक्टर-24
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो सिविल लाइन के सीएम हाउस में नहीं रहेंगे।
वे नवा रायपुर में बने मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे
अभी तक मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अजीत जोगी, डॉ. रमन सिंह और भूपेश बघेल सिविल लाइन बंगले में रहे हैं।
फिलहाल सीएम विष्णुदेव साय शंकरनगर स्थित बंगला पहुना में रह रहे हैं।
सिविल लाइन के बंगले में रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह
सीएम सचिवालय के अफसरों की माने तो नए मुख्यमंत्री नवा रायपुर में बने नए निवास में ही शिफ्ट होंगे।



