
सारंगढ़ बिलाईगढ़, बरमकेला: बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईरडीह में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सोमवार रात का है जब मेन रोड स्थित धरम कंप्यूटर दुकान से अज्ञात चोरों ने कैमरा HD DSLR 7200D model चोरी कर लिया।
इससे पहले भी सोसाइटी से चावल चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पीड़ित ने इस संबंध में थाना बरमकेला में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करेगी।



