रायपुर

यशवंत नायक ने नुआखाई पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर/युवा भाजपा नेता यशवंत नायक ने नुआखाई पर्व के अवसर पर प्रदेश और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण इलाकों में मनाए जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो फसल की नई शुरुआत का प्रतीक है। यह पर्व विशेष तौर पर किसानों के लिए अत्यधिक महत्व रखता है क्योंकि यह नई फसल के आगमन का स्वागत करने और कृषि की उन्नति की कामना के लिए मनाया जाता है।

यशवंत नायक ने कहा कि नुआखाई पर्व हमारे रीति-रिवाज और सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है, जो पूरे राज्य में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को पारंपरिक ढंग से मनाएं और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को सजीव बनाए रखें।

उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के किसान भाइयों को नुआखाई पर्व की बधाई दी और उनकी मेहनत और समर्पण के लिए सम्मान प्रकट किया। नायक ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से हमें एकजुटता और भाईचारे का संदेश मिलता है, जो हमारे समाज को और भी मजबूत बनाता है। यशवंत नायक ने इस अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों के सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button