छत्तीसगढ़

सटोरियों पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही आठ सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बैंक खातों में 100 करोड़ से अधिक

कोरबा पुलिस ने
महादेव M-100, M-151 पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते छत्तीसगढ, महाराष्ट्र एवं हरियाणा के निवासी 07 अंतर्राज्यीय सटोरियो को गोवा से गिरफ्तार किया

*1 सटोरिये को कोरबा से तथा उसके निशानदेही पर 07 सटोरियों को गोवा से किया गया गिरफ्तार*

वही सटोरियों को खाता उपलब्ध कराने वाले 04 लोगों को कोरबा से किया गिरफ्तार*

आरोपी गोवा में बैठकर महादेव पैनल M-100, M-151 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे थे
पकड़े गए अंर्तराज्यीय सटोरियें मे छत्तीसगढ़ के 04, महाराष्ट्र के 02 एवं हरियाणा का 01 निवासी, जो गोवा में फ्लैट किराये पर लेकर पैनल का संचालन कर रहे थे

*सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 13 नग, स्मार्ट मोबाईल फोन 48 नग, 26 पास बुक, 14 चेक बुक तथा 40 ए.टी.एम. जप्त किया गया है

जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 25,00,000/- रूपये है।*

गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन हेतु उपयोग किये जाने वाले कुल 135 बैंक खातों की जानकारी हुई है पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि

सटोरियों के विभिन्न बैंक खातों मे लगभग 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन पाया गया। एवं इसमें विवेचना जारी है

*सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 जोड़ने धारा 420, 120 (बी) भादवि० एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button