सारंगढ़ बिलाईगढ़

बोर्ड परीक्षा के जिले के टॉपर छात्रों को चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा ने दी बधाई

मोना मार्डन स्कूल के नेहा प्रधान और प्रेमसागर पटेल रहे टॉपर

बरमकेला।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9 मई दिन गुरुवार को कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गये।जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बरमकेला अंचल की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था मोना मार्डन स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र प्रेमसागर पटेल ने 95.66प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में टॉप किया है।इसी तरह से कक्षा 12वीं की छात्रा नेहा प्रधान ने भी 92.60प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान बनाया है।इस तरह से मोना मार्डन स्कूल बरमकेला के ही छात्रों ने दसवी एवं बारहवीं दोनों ही बोर्ड परीक्षा में जिले में टॉप करके विद्यालय एवं बरमकेला अंचल का गौरव को बढ़ाया है।

उनके इस उपलब्धि पर चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकॉई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि वे आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।उन्होंने कहा कि मोना मार्डन स्कुल के संचालक एवं प्राचार्य अमितेश केशरवानी के बेहतर प्रयासों से इस विद्यालय की कई बड़ी उपलब्धियां रही है और इसके पहले पूरे छ्त्तीसगढ में विद्यालय के बच्चों ने टॉप किया है।
चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा ने इसके अलावा पूरे ब्लॉक के उत्कृष्ठ स्थान हासिल करने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।साथ साथ किसी कारण से परीक्षा में कामयाबी हासिल नही कर पाने वाले बच्चों से हिम्मत नहीं हारने और आने वाले वर्षों में कुछ बड़ा कर दिखाने की हौसला के साथ आगे बढ़ने के लिए दृढ संकल्प लेने की अपील करते हुए इस असफलता से सीख लेने की बात कही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही हम इतिहास बदल सकते हैं और उपलब्धि के सोपान तय कर सकते है इसलिए राह में आने वाले रोडे से रुके नही बल्कि ज्यादा मजबूती से आगे बढ़े सफलता आपकी कदम चूमेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button