डॉ मेनका देवी सिंह को रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर कांग्रेसियो में खुशी की लहर,,,,

सारंगढ़/लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 5 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ की चार सीटों के अलावा तमिलनाडु की एक सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।जारी सूची के अनुसार रायगढ़ लोकसभा सीट से डॉक्टर मेनका देवी सिंग,सरगुजा से शशि सिंग,बिलासपुर से देवेंद्र यादव और कांकेर से बिरेश ठाकुर को टिकट दी गई है। पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह की बहन डॉ मेनका देवी सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव लडेगी। वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व नरेशचंद्र सिंह की बेटी है। उनके पति डॉ परिवेश मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता है। उनकी बेटी कुलिशा मिश्रा युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है। सारंगढ़ गिरिविलाश पैलेस के डॉ मेनका देवी सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है। जशपुर,कुनकुरी,बगीचा, घरघोड़ा, पत्थलगांव, रायगढ़, खरसिया,सरिया,बरमकेला, सारंगढ़, पुसौर,लैलूंगा, धरमजयगढ़, के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दिए। वही जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने पैलेस पहुँचकर मिठाई खिलाते हुए रायगढ़ लोकसभा से अग्रिम जीत की बधाई दी है।