सारंगढ़ बिलाईगढ़

सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस पर 23 सितंबर को सारंगढ़ में योग-ध्यान सत्र एवं निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला

खेल भाटा मैदान में सुबह 7 बजे योग-ध्यान, एवं आयुष कार्यालय परिसर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य मेला

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, रक्त परीक्षण एवं निःशुल्क औषधि वितरण

सारंगढ़-बिलाईगढ़,।  राज्य शासन के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर आयुष विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान एवं 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को सारंगढ़ में योग-ध्यान सत्र एवं जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
सारंगढ़ के खेल भाटा मैदान में प्रातः 7 बजे योग एवं ध्यान सत्र आयोजित होगा। इसके माध्यम से नागरिकों को नियमित योग, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसके बाद आयुष कार्यालय परिसर, जनपद पंचायत के सामने, सारंगढ़ में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा। मेले में आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच, आवश्यकतानुसार रक्त परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। मरीजों को निःशुल्क औषधियां भी प्रदान की जाएंगी।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ आयुष चिकित्सा एवं स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button