कांग्रेस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अध्यक्ष किशोर पटेल ने प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्राप्त किया ।

बरमकेला। कांग्रेस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की विचारधारा, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशिक्षित करना रहा। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अनुशासन एवं सक्रियता बढ़ाने तथा वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया एवं आधुनिक संचार माध्यमों के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण शिविर पूर्ण करने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के अध्यक्ष किशोर पटेल ने प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। यह प्रमाण पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सचिव एवं प्रभारी जरिता जरिता, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गेंदु तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के हाथों प्रदान किया गया।
किशोर पटेल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समझ और जिम्मेदारी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को बूथ एवं जमीनी स्तर तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।


