सारंगढ़ बिलाईगढ़
अटल जी की पुण्यतिथि पर बरमकेला में अटल परिसर की साफ सफाई

बरमकेला। भारत रत्न एवं युगपुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर लगातार तीन बार के पार्षद मनीष नायक, भाजपा नेता तरुण अग्रवाल एवं कमल चौहान ने अटल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का विधिवत जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके देशहित में किए गए कार्यों एवं योगदान को याद किया।
अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज एवं देश के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने राजनीति में रहते हुए भी लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।
।



