सारंगढ़ बिलाईगढ़

आन,बान और शान के साथ सभी नागरिक झंडा जरूर फहरायें-रतन शर्मा*

*ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी झंडा फहराने की अपील**बरमकेला।* देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर “*हर घर तिरंगा*”अभियान चलाया जा रहा है। इस पर्व को 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त 2024 से हो चुकी है। इस अभियान के तहत चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकॉई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने चेम्बर के सभी सदस्यों,ब्यापारी बंधुओं एवं अन्य सभी से अपील की है कि प्रत्येक नागरिक अपने दुकान,प्रतिष्ठान,संस्थान अथवा घर पर पूरे आन बान और शान से तिरंगा जरूर फहरायें।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए चेम्बर अध्यक्ष श्री रतन शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान 22 जुलाई 2022 को शुरू किया गया और खुद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी। तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है।इस बार भी देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अपनी राष्ट्र भक्ति का परिचय देते हुए इस राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत गौरान्वित होने का अवसर है,जिसे हर भारतीय को निभाना चाहिए,क्योंकि-
“*ये आन तिरंगा है ये शान तिरंगा है*,
*अरमान तिरंगा है अभिमान तिरंगा है।*
*मेरी जान तिरंगा है हर घर तिरंगा*।।”

Related Articles

Back to top button