सारंगढ़ बिलाईगढ़

वार्ड क्र. 09 की जनता न्याय के लिए तैयार, कांग्रेस प्रत्याशी गरिमा नोबेल पटेल को समर्थन

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने बरमकेला नगर के वार्ड क्रमांक 09 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गरिमा नोबेल पटेल के समर्थन में प्रचार किया और जनता से अपील की कि वे विकास और न्याय के लिए उन्हें विजयी बनाएं।

प्रचार अभियान के दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े ने वार्ड की जनता को कांग्रेस के संकल्प पत्र और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गरिमा नोबेल पटेल वार्ड की सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी प्राथमिकताओं में गर्मी के मौसम में जल संकट का समाधान, नालियों और सड़कों का निर्माण, स्वच्छता, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लागू करना शामिल है।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक जांगड़े ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के हितों को सर्वोपरि मानती है और इसी उद्देश्य से गरिमा नोबेल पटेल को वार्ड क्रमांक 09 से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने वार्ड की जनता से अनुरोध किया कि वे “पंजा छाप” को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास की राह को मजबूत करें।

जनता ने भी विधायक जांगड़े और गरिमा नोबेल पटेल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे न्याय और प्रगति के लिए कांग्रेस का समर्थन करेंगे।

Related Articles

Back to top button