रायपुर

ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल देशव्यापी

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान मे जिले के हजारों ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी विभिन्न जायज मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीण डाक सेवकों की मांग है कि जिस प्रकार विभागीय कर्मचारियों को सुविधा दी जाती हैं वही सुविधा एवं उनका हर प्रकार का भत्ता और उनका नियमितीकरण किया जाए. जब तक यह सब मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे जिससे से पोस्ट ऑफिस की बहुत सी सुविधाओं पर असर पड़ेगा. जिले में डाक सेवकों के द्वारा केंद्र सरकार पर खास रोष देखा गया एवं केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है.

सरकार एवं विभाग की गलत नीतियों के कारण मजबूरी वश ग्रामीण डाक सेवकों ने यह कदम उठाया है

Related Articles

Back to top button