सारंगढ़ बिलाईगढ़

अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई: मंडी सचिव ने वाहन जब्त किया


डोंगरीपाली: मंडी सचिव चेतन जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जब्त किया है जिसमें अवैध रूप से धान परिवहन किया जा रहा था। यह वाहन क्रमांक सी जी  13 ए एन 6523 में लगभग 150 कट्टा 60 कुंतल धान लदा हुआ था।
जानकारी के अनुसार, यह धान मनोज अग्रवाल हट्टापाली द्वारा सोहेला, ओडिशा से लाया जा रहा था। मंडी अधिनियम के तहत इस अवैध परिवहन को गंभीर अपराध माना जाता है। इसीलिए मंडी सचिव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और इसे पोलिश थाना डोंगरीपाली के सुपुर्द कर दिया।
यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर लगाम लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अन्य लोगों को भी इस तरह की गतिविधियों से रोकने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button