सारंगढ़ बिलाईगढ़

सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल सरिया द्वारा किया गया शैक्षणिक भ्रमण

सरिया/विद्यालय की ओर से कक्षा छठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों को नागपुर,(महाराष्ट्र) शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया गया। तीन दिवसीय इस भ्रमण में बच्चों ने बहुत कुछ सिखा एवं आनंद लिया। विशेष रूप से रमन साइन्स पार्क, प्लानेटोरियम, 3डी सो, म्यूजियम, किला, मेट्रो एवं मंदिरों तथा बुद्धिष्ट टेम्पल आदि देखकर महाराष्ट्र के संस्कृति, मराठी भाषा, मंदिरों की बनावट और किम्वदन्ती जो बच्चे किताबों में पढ़ते हैं,उसे प्रत्यक्ष अनुभव किया।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक गण आप सभी पालकों को आभार व्यक्त करते है। आप अपने बच्चो को भ्रमण हेतु सहमति दे कर विद्यालय द्वारा किए गए प्रयास को सफल बनाया। आशा है निश्चित रूप से बच्चों ने बहुत कुछ सीखा होगा, अतः सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अनुरोध है अपना अनुभव हिंदी या अंग्रेजी में लिखकर सोमवार को जमा करेंगे। आप का लेख हमें एक नई दिशा के साथ उर्जा प्रदान करता है।
अगर विद्यालय प्रबंधन या शिक्षकों से अगर कोई भी त्रुटी हो, उसे भी लेख में उल्लेख करेंगे। आगे सुधार हेतु हमें सहयोग मिलता हैं।

Related Articles

Back to top button