सारंगढ़ बिलाईगढ़
सराईपाली नवनिर्वाचित विधायक चातुरीनन्द को चौहान समाज ने दी बधाई।

बरमकेला/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने के बाद जीते हुए विधायकों को बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओ की भीड़ उमड़ रही है। वही पूरे छत्तीसगढ़ में गांडा जाति के एक मात्र सराईपाली के कांग्रेस समर्पित विधायक चातुरीनन्द को पूरे छत्तीसगढ़ के गांडा जाति के कार्यकर्ताओं ने बधाई देने उनकी निवास स्थान पहुँच रहे हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के चौहान( गांडा) समाज के संरक्षक सुभाष चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, ब्लाक सचिव संकीर्तन नन्द, धर्मेंद्र चौहान, किशोर नन्द,रूपलाल नन्द, अशोक ,के अलावा दर्जनों समाजिक कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और पूरे छत्तीसगढ़ में समाज उत्थान के लिए अधिक से अधिक कार्य करने की मांग रखी।



