सारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ के जनता को 18 लाख आवास देने के नाम पर भाजपा ने ठगा,,,, बाघे

सारंगढ । छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने की वादा किये थे और हर गली चौक चौराहो में होडिंग लगा कर सिर्फ भाजपा प्रचार तक सीमित रह गई है।जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने केंद्र व छत्तीसगढ़ राज्य के सरकार को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादा कर छत्तीसगढ़ में सरकार बना लिए लेकिन छत्तीसगढ़ के भोले भले जनता को 18 लाख आवास देने की वादा अब तक पूरा नही कर सका और चुनाव में फिर से ठगने के लिए घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है। भाजपा की योजना होडिंग बोडिंग तक सीमित रहती है धरातल में शून्य है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र आदिवासी बहुल होने के नाते अधिकांश लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता हैं जिसके कारण से रहने योग्य घर बनाने में असमर्थ रहते हैं और खेत -खोलन जंगल मे झोपड़ी बना कर जीवन यापन करते हैं। भाजपा सरकार ने सभी परिवार को घर देने की झूठी वादा किया उनके वादा से जनता वोट कर सरकार बना दिये लेकिन आज भी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button