छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

डभरा अटल चौक से भंवरपुर मार्ग की मरम्मत को लेकर एनएसयूआई अध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बरमकेला जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत डभरा में अटल चौक से ग्राम भंवरपुर तक की सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

अटल चौक से भंवरपुर मार्ग (लगभग 2 किमी) अत्यंत खराब अवस्था में है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आमजनों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए यह मार्ग असुरक्षित बन चुका है। बरसात के मौसम में कीचड़ व फिसलन की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

दुर्गेश पटेल का कहा है  कि यह मार्ग आस-पास के खेत-खलिहानों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, जिससे ग्रामीणों को अपने कृषि कार्यों में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अटल चौक से ग्राम भंवरपुर तक की सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button