छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

डराने-धमकाने और नींद की गोली खिलाकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, सरिया पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में महिला से कथित रूप से लगातार शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 22 सितंबर 2026 को थाना सरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि गांव में रहने वाले उसके दादा ससुर घड़ीलाल पटेल द्वारा उसे डराया-धमकाया जाता था। आरोप है कि नींद की गोली खिलाकर पिछले करीब 10 माह से उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।

रिपोर्ट मिलने के बाद सरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी घड़ीलाल पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस ने मामले में आरोपी के कब्जे से सोने के आभूषण भी जब्त किए हैं। इनमें एक जोड़ी सोने के झुमके, वजन 3 ग्राम 550 मिलीग्राम, एक जोड़ी लटकन, वजन 1 ग्राम 490 मिलीग्राम तथा एक सोने की पत्ती माला, वजन 11 ग्राम 170 मिलीग्राम शामिल है। जब्त आभूषणों का कुल वजन 16 ग्राम 160 मिलीग्राम तथा अनुमानित कीमत 92,880 रुपये बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button