छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत नवलेश्वर महादेव मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ 101 दीप प्रज्वलित, डॉ अभिलाषा कैलाश नायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 101 दीप प्रज्वलित, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत नवापाली स्थित नवलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में 101 दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नवलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 101 दीप प्रज्वलित कर भगवान महादेव से उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है।



डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।



उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जानकारी होने से पात्र परिवार समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सेवा संकल्प अभियान के दौरान सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मंदिर परिसर में 101 दीपों के प्रज्वलन से श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button