सारंगढ़ बिलाईगढ़

पीएम श्री बरमकेला में 20 सितंबर को होगी Neet-JEE परीक्षा, विद्यार्थियों से शामिल होने की अपील

बरमकेला। जिला प्रशासन की पहल पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए Neet-JEE परीक्षा का आयोजन 20सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा बरमकेला सहित जिले के तीनों विकासखंडों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

परीक्षा में जिले के सभी शासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को Neet-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं तैयारी कराई जाएगी, ताकि वे आगे चलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे ने बरमकेला विकासखंड के सभी शासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए बेहतर प्रदर्शन करने और अपनी प्रतिभा का परिचय देने का आह्वान किया। जिला प्रशासन की इस पहल से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button