Blog

मौहाढोढ़ा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की रेड, 10.5 लीटर शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन  में अवैध शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सारंगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम मौहाढोढ़ा में रेड कार्रवाई करते हुए 10.500 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को थाना सारंगढ़ की टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मौहाढोढ़ा निवासी संजीत बरेठ भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर खर्री से पैदल मौहाढोढ़ा की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मेन रोड पर घेराबंदी कर संजीत बरेठ को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 70 पाउच बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक में 150 मिलीलीटर कच्ची महुआ शराब भरी थी। कुल 10.500 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 3500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त कर आरोपी संजीत बरेठ पिता लक्ष्मण बरेठ, निवासी मौहाढोढ़ा, थाना सारंगढ़ के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह कार्रवाई  थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में PSI नेहा चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षक विमल जांगड़े, पुरुषोत्तम राठौर, महिला आरक्षक शकुंतला सहित पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button