बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

डीजल संकट से किसान परेशान, महंगाई छिपाने का प्रयास : किशोर पटेल

बरमकेला। कांग्रेस कमेटी बरमकेला के अध्यक्ष किशोर पटेल ने डीजल की बढ़ती समस्या और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर देश के अंतिम छोर तक दिखाई दे रहा है, लेकिन इसका सबसे अधिक असर किसानों और आम जनता पर पड़ रहा है।

किशोर पटेल ने कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया स्थित पेट्रोल पंपों में डीजल लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। किसान रात से ही डीजल डब्बा लेकर लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं। खेत जुताई के इस महत्वपूर्ण समय में डीजल की किल्लत से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक संकट का हवाला देकर सरकार महंगाई के असली मुद्दे को छिपाने का प्रयास कर रही है। डीजल की उपलब्धता कम होने और बढ़ती कीमतों का सीधा असर खेती, परिवहन और आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है।

किशोर पटेल ने कहा कि किसान पहले से ही खाद, बीज और सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं, ऊपर से डीजल संकट ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। उन्होंने सरकार से तत्काल स्थिति सुधारने और किसानों को राहत देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button