
बरमकेला घटना दिनांक 13.05.2026 को रात्रि गस्त के दौरान ग्राम बरमकेला एपेक्स बैंक सामने मेन रोड़ पर 02 व्यक्ति को अलग अलग वाहन टीवीएस एक्सेल में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया जो पुलिस को देखकर घबराये हुए थे । जिन्हें पूछताछ करने पर नाम अजीत कुमार सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी मिर्जापुर यूपी तथा उसका नाबालिग पुत्र उम्र 14 वर्ष , उड़ीसा से उतर प्रदेश तस्करी करना बताये। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 08 पैकेट वजन 08 किलो 460 ग्राम गांजा छुपाकर तस्करी करना पाया गया। मौके पर गवाहों के समक्ष विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है तथा अभियुक्तों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



