बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ करनपाली जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करनपाली छापर डहार जंगल में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार जंगल में स्थित कोसम पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ करीब 60 से 65 वर्ष आयु के पुरुष का शव बरामद किया गया।

थाना प्रभारी अजीत बैक ने बताया कि शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में मिला है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव लगभग 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में पूछताछ कर अज्ञात व्यक्ति के परिजनों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button