छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

आंधी-तूफान से ठप हुई बिजली आपूर्ति, बहाली में जुटा विद्युत विभाग

बरमकेला /// जिले में गुरुवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई गांवों में बिजली के तार टूट गए और बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कान्दुरपाली, बरपाली, कंचनपुर, बुदबुदा, नदीगांव, पुजेरीपाली सहित सरिया अंचल के कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने से बिजली लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा।



स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। कार्यपालन अभियंता सारंगढ़ पी.सी. महानंदा के नेतृत्व में टीमों का गठन कर जिले के प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। सभी टीमों को युद्धस्तर पर काम करते हुए जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

बरमकेला क्षेत्र में विभागीय अमला लगातार फील्ड में मौजूद रहकर टूटे तारों को जोड़ने, गिरे हुए पोल को सुधारने और बाधित लाइनों को चालू करने में जुटा हुआ है। विभाग का कहना है कि खराब मौसम और रास्तों में गिरे पेड़ों के कारण कार्य में कुछ कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन पूरी कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो सके।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और सहयोग करें। विभाग ने हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया है कि बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button