छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

मेरिट लिस्ट में चमके हेमंत पटेल, 97.5% के साथ प्रदेश में 10वां स्थान

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के बरमकेला ब्लॉक स्थित मोना मॉडर्न स्कूल के छात्र हेमंत पटेल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.5 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल जिले में टॉप किया, बल्कि प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हेमंत पटेल ग्राम आमापाली के निवासी हैं और उनके माता-पिता कृषक हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने के बावजूद हेमंत ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

हेमंत की इस सफलता से पूरे गांव और स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने हेमंत को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि हेमंत भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।

हेमंत पटेल की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। क्षेत्र के लोगों ने हेमंत को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

लोकेशन: सारंगढ़
रिपोर्ट: कबीर दास मानिकपुरी
मो. नं.: 8770183260

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button