सक्ति

मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन हेतु पहुंचे पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अधिकारियों संग की पूजा-अर्चना

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रसिद्ध आस्था केंद्र मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में आज छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम अपने उच्च अधिकारियों के साथ दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन, शक्ति एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, सारंगढ़ एसपी आंजनेय वार्ष्णेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।



मंदिर पहुंचकर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने विधि-विधान से मां चंद्रहासिनी देवी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

दर्शन के उपरांत सभी अधिकारियों ने मंदिर की परंपराओं के अनुसार आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विशेष रूप से सुजीत पांडे द्वारा पारंपरिक तरीके से साल एवं पुष्प भेंट कर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मंदिर परिसर में अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और मां चंद्रहासिनी देवी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button