छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला  पुलिस की चोर और कबाड़ी व्यवसायी के खिलाफ पर प्रभावी कार्यवाही

थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाईगढ़ तथा तौसीर में हुए चोरी की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार🔶
                      पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के द्वारा चोरी एवं अवैध कबाड़ियों पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी बरमकेला ए के बेक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना बरमकेला  पुलिस के द्वारा चोरी करने वाले तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी  के विरुद्ध  कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई । 
1. अप0क्रं0 20/2026 धारा- 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) BNS में विद्युत उपकरण तथा बिजली खंभे में लगने वाले सामग्री की चोरी में संलिप्त आरोपीगण कबाड़ी  फेरीदार हीरालाल रात्रे निवासी देवानदीपा,  डमरू चौहान निवासी खारवानीपारा  तथा कबाड़ी व्यवसायी सुभाष अग्रवाल निवासी बरमकेला को तत्काल पकड़ कर विधिवत्  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
            उपरोक्त कार्यवाही में  उप निरीक्षक थाना प्रभारी ए के बेक,  सउनि राजपूत प्र0आर0- भुनेश्वर पंडा, आरक्षक मोती जांगड़े, तुलेश्वर साहू, ताराचंद सिदार, अशोक पटेल तथा थाना के सभी स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button