छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

श्रीमती संतोषी देवी खटकर के द्वारा गिरौदपुरी में भंडारे का  शुभारंभ

सारंगढ़। परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के पावन धाम से जुड़े श्रद्धालुओं की ओर से गिरौदपुरी में निःशुल्क भंडारा (भोजन) की व्यवस्था की गई है। इस पुण्य पहल का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन उपलब्ध कराना और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

भंडारे का शुभारंभ श्रीमती संतोषी देवी खटकर, सभापति जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं भाजपा जिला मंत्री सारंगढ़-बिलाईगढ़ के करकमलों से किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन समिति के अनुसार भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, पौष्टिक एवं व्यवस्थित भोजन की व्यवस्था किया जाएगा। सेवा कार्य में स्थानीय श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 

इस पुण्य कार्य के मुख्य आयोजक  दयानंद टांडे, शंकर लाल जांगड़े, धरम सिंह जाटवर एवं समस्त श्रद्धालु सारंगढ़ हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और सेवा कार्य में सहभागिता निभाएं।



भंडारे के माध्यम से समाज में सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button