छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

उत्तरा कुमारी चौहान की ऐतिहासिक जीत: बैगीनडीह की नई सरपंच बनीं

बरमकेला जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत बैगीनडीह में हुए पंचायत चुनाव में उत्तरा कुमारी चौहान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने भारी मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराते हुए ग्राम पंचायत की नई सरपंच बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस शानदार जीत से क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल है।

मतगणना के बाद जब उनके विजयी होने की घोषणा हुई, तो उनके समर्थकों ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। उत्तरा कुमारी चौहान ने इस जीत का श्रेय सभी ग्रामवासियों और अपने समर्थकों को दिया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने विशेष रूप से जल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं के उन्नयन पर कार्य करने का संकल्प लिया।

उत्तरा कुमारी चौहान ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे गांव की जीत है। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि एक मजबूत और समृद्ध ग्राम पंचायत बनाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button