छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तौसीर गांव में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त

आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में 25 अक्टूबर 2025 को आबकारी विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने एक बड़ी कार्रवाई की। बरमकेला आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर राठिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई ग्राम पंचायत तौसीर में की गई।



मुखबिर की सूचना पर की गई इस छापेमारी में आरोपी लोकेश चौहान पिता रामदास चौहान के मकान से भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जांच के दौरान एक प्लास्टिक की बोरी में रखे 75 नग पाउच मिले, जिनमें प्रत्येक में 200 मिलीलीटर अवैध शराब भरी हुई थी। आरोपी अपने घर में अवैध रूप से शराब का संग्रहण कर उसकी बिक्री कर रहा था।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

इस अभियान में उप निरीक्षक रामेश्वर राठिया (बरमकेला), उप निरीक्षक लोकनाथ साहू (सरिया), मुख्य आरक्षक राजेंद्र, आरक्षक मुकुंदराम चौहान, ढोल नारायण चौहान तथा सुरक्षा कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब बनाने या बेचने वालों की सूचना तुरंत दें ताकि समाज को इस अवैध कारोबार से मुक्त किया जा सके।

Related Articles

Back to top button