छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जंगली सूअर का शिकार करते हुए दो शिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

बरमकेला// सारंगढ़ जिले के बरमकेला अभ्यारण्य क्षेत्र में वन्य प्राणियों के अवैध शिकार की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। बरमकेला वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान दो शिकारियों को जंगली सूअर का शिकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पठारीपाली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात बरमकेला रेंज के अंतर्गत आने वाले जंगल क्षेत्र में वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगली प्राणियों के शिकार कर घर लाए हुए हैं, जिसकी सूचना मिलते ही वन अमला सक्रिय हुआ और पठारीपाली  जाकर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को जंगली सूअर का शिकार कर घर मे मांस को काटते हुए पकड़ लिया गया। टीम ने आरोपियों के पास से देशी हथियार, धारदार औजार, टॉर्च और शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शिकार की बात स्वीकार की है। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरमकेला वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में जंगली प्राणियों के शिकार की सूचनाएँ मिल रही थीं। टीम लगातार निगरानी में थी, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि जंगल और वन्यजीव हमारे पारिस्थितिक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, इसलिए इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी जंगल में संदिग्ध गतिविधि या शिकार की जानकारी मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि वन्यजीवों की रक्षा और संरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कुछ लोगों ओर इस मामले में शामिल होने की बात हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button