
*चार से पांच घण्टे तक हो रही अघोषित विद्युत कटौती*
*देवगांव,बोरे, अमेरी,पेवरा,कोसमडीह सहित कई गांव प्रभावित*
बरमकेला।बार फीडर अंतर्गत आने वाली देवगांव फीडर में पिछले चार दिनों से दोपहर और दिन को 4 से 5 घण्टे अघोषित बिजली कटौती हो रही
है।इस तरह से लंबे समय के लिए बार बार बिजली कटौती से लोग भारी परेशान हैं।

विद्युत विभाग की मनमानी और बिजली कटौती से बोरे, अमेरी,पेवरा, कोसमडीह और देवगांव में पेयजल संकट सहित भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिससे लोगों में भारी आक्रोश है और ब्यवस्था नहीं सुधरा तो सरिया में आयोजित होने वाले समाधान शिविर के दिन बड़े विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है।इस दिशा में शासन प्रशासन के जिम्मेदार पदों पर बैठे पदाधिकारियों को ध्यान देने और ब्यवस्था दुरस्त करने की जरूरत है।विभाग के स्थानीय स्तर पर लचर ब्यवस्था के कारण भाजपा सरकार की किरकिरी हो रही है।इस सम्बन्ध में वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का भी ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा ताकि बदहाल विद्युत् ब्यवस्था में सुधार आ सके।



