
बरमकेला नगर पंचायत चुनाव के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक के समर्थन में नगर में भारी जनसैलाब देखने को मिला। विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने वार्ड-वार्ड जाकर जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान पूरे नगर में चुनावी माहौल गर्म हो गया और सत्यभामा नायक के पक्ष में लोगों का उत्साह बढ़ता दिखाई दिया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कर्म नृत्य के साथ एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर की जनता, विशेष रूप से महिलाओं, ने कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति खुलकर समर्थन व्यक्त किया। विधायक गणपत जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देती है, और सत्यभामा नायक की जीत से नगर के विकास को गति मिलेगी।
जनता के बीच कांग्रेस की इस रैली का खासा प्रभाव देखने को मिला। नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जोश देखने को मिला। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता के इस अपार समर्थन का नतीजा चुनाव परिणामों में कैसे दिखाई देता है।



