सारंगढ़ बिलाईगढ़

प्राथमिक एवम माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में स्वतंत्रता दिवस पर न्यौता भोज, पौधारोपण और वृद्धजनों का किया गया सम्मान

बरमकेला//सुखापाली 15अगस्त 2024के 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में राष्ट्रगान और सलामी दे देकर तिरंगा झंडा फहराया गया। प्रभात फेरिया निकाली गई । शाला समिति सदस्यों और ग्रामीण जनों द्वारा शाला परिसर के आसपास पौधारोपण किया गया और फेंसिंग लगाकर देखभाल की जिम्मेदारी लिया गया।

इसके पश्चात शाला संरक्षण समिति के सक्रिय सदस्य जीतराम नायक द्वारा न्यौता भोज के रूप में सभी बच्चों और उपस्थित व्यक्तियों को खीर – पूरी प्रदान किया गया ।इसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल एवम विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा वहां उपस्थित वृद्धि जनों को उचित आसन प्रदान करके गुलदस्ता और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया और सभी को अपने घरों के बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान देने हेतु प्रेरित किया गया ।

इस अवसर पर शाला के सक्रिय सदस्य लोकनाथ नायक द्वारा हर घर तिरंगा फहराने और एक पेड़ मां के नाम लगाने हेतु संदेश दिया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रथम ,द्वितीय, तृतीय और सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच द्वारा एवम प्रतिनिधि दशरथ साहू द्वारा व्यक्तिगत रूप से सभी बच्चों को इनाम वितरण किया गया ।और शाला के पालक अध्यक्ष फुल साय बरेठ द्वारा ईनाम सामग्री प्रदान किया गया । लोकनाथ नायक द्वारा भी सभी बच्चों के लिए ईनाम सामग्री दिया गया। और सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।और शाला संरक्षण समिति द्वारा ग्राम के शीतला माता मंदिर में एक -एक पेड़ मां के नाम पर लगाया गया ।इस अवसर पर माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक दयासागर धोबा ,शिक्षिका गायत्री सिदार, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल ,सहायक शिक्षक धरणीधर सिदार, सहायक शिक्षक विकास कुमार भगत एवं रूपराम , जीतराम,संतोष, लोकनाथ, फुलसाय, दिलेश्वर,कृष्णदेव,उग्रसेन, दशरथ, रामभरोस, टानिक,सोनू,बीरबल और सरपंच श्रीमती संयुक्ता साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button