सारंगढ़ बिलाईगढ़

निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती थनेश्वरी राका नायक को जनसंपर्क में अपार समर्थन, जनता में बढ़ा उत्साह

बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अब केवल छह दिन शेष हैं, और चुनावी माहौल पूरे जोश के साथ गरमाया हुआ है। सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंककर जनता का समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं। मतदाता भी अपने नगर की सरकार चुनने के लिए तैयार हो चुके हैं। इस बीच, निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती थनेश्वरी राका नायक को भारी जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है।

निर्दलीय प्रत्याशी की बढ़ती लोकप्रियता

बरमकेला नगर पंचायत में अतीत में भी निर्दलीय प्रत्याशी की जीत के उदाहरण देखे गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस बार भी पुराने इतिहास दोहराया जाएगा? श्रीमती थनेश्वरी राका नायक ने अपने जनसंपर्क अभियान में नगरवासियों से सीधा संवाद किया है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया है कि यदि वे जीतती हैं, तो विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और बरमकेला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

नगर पंचायत बरमकेला में लोगों का कहना कि पहले समान निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष बनते थे।

विकास और जनहित योजनाओं पर जोर

श्रीमती थनेश्वरी राका नायक अपने प्रचार में जनता को यह आश्वासन दे रही हैं कि वे नगर के विकास, बुनियादी सुविधाओं और शासकीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का काम करेंगी। उनका कहना है कि बरमकेला को एक विकसित और आधुनिक नगर बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

क्या निर्दलीय प्रत्याशी फिर रचेंगी इतिहास?

अब देखना यह होगा कि क्या निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती थनेश्वरी राका नायक जनता का विश्वास जीत पाती हैं और बरमकेला में एक बार फिर निर्दलीय जीत का इतिहास दोहराया जाता है, या फिर कांग्रेस और भाजपा में से कोई प्रत्याशी बाजी मारता है। इसका फैसला जनता जनार्दन के हाथ में है, लेकिन फिलहाल जनसंपर्क में उन्हें अपार समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button