ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा कलेक्टर बदले, अजीत वसंत का सरगुजा तबादला, कुणाल दुदावत बने नए कलेक्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस क्रम में कोरबा जिले के कलेक्टर का परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार कुणाल दुदावत (भा.प्र.से. 2017) को दंतेवाड़ा कलेक्टर पद से हटाकर कोरबा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं अजीत वसंत (भा.प्र.से. 2013) को कोरबा कलेक्टर पद से हटाकर सरगुजा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले—
गौरव विलास सोनी (भा.प्र.से. 2011), कलेक्टर सरगुजा को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ का प्रभार।
राघव शर्मा (भा.प्र.से. 2012), कलेक्टर बेमेतरा को प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (अस्थायी)।
संजीव कुमार झा (भा.प्र.से. 2011) से NHM का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।
दिनेश कुमार दाश (भा.प्र.से. 2018), कलेक्टर सुकमा को दंतेवाड़ा कलेक्टर बनाया गया।
सुश्री प्रतिभा ममगाईं (भा.प्र.से. 2018), कलेक्टर नारायणपुर को बेमेतरा कलेक्टर नियुक्त किया गया।



