
बरमकेला जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। वर्तमान में वे कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और क्षेत्र में उनके मजबूत राजनीतिक अनुभव और सामाजिक जुड़ाव को देखते हुए उन्हें एक योग्य प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
ताराचंद पटेल पूर्व में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिससे उन्हें राजनीतिक प्रक्रिया और चुनावी रणनीतियों का गहरा अनुभव है। उनकी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और जनता के साथ गहरा जुड़ाव उन्हें एक सशक्त उम्मीदवार बनाता है। उनकी सादगी, व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व के कारण उन्हें जनता का भरोसा मिलने की संभावना है।
चुनाव को लेकर क्षेत्र में माहौल गर्माने लगा है। ताराचंद पटेल के समर्थकों का मानना है कि उनका अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग करता है। आने वाले दिनों में वे क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करने वाले हैं, जहां वे जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगेंगे।
इस चुनावी जंग में उनका प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने बताया कि वे जनता के साथ संवाद बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
ताराचंद पटेल की तैयारी और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे चुनाव में मजबूती से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। आगामी दिनों में क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण और भी स्पष्ट हो सकता है।


