सारंगढ़ बिलाईगढ़

नवपदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का रतन शर्मा के नेतृत्व में कैट के पदाधिकारीयों ने किया स्वागत

बरमकेला। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी रतन शर्मा ने सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर रतन शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जिले के विकास को लेकर अपनी शुभेच्छाएं प्रकट कीं।


भेंटवार्ता के दौरान रतन शर्मा ने विश्वास जताया कि कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ जिलेवासियों को मिलेगा तथा उनके मार्गदर्शन में जिले का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले को विकास की नई दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर रतन शर्मा ने देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी कलेक्टर को दी। उन्होंने स्थानीय व्यापार एवं व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने भी व्यापारिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जिले के विकास एवं व्यापारिक हितों के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान कैट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवपदस्थ कलेक्टर का स्वागत कर जिले के विकास हेतु सहयोग की भावना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button