सारंगढ़ बिलाईगढ़

*कभी भी जारी हो सकता है चुनाव तिथि!

नगर पंचायत बरमकेला निकाय चुनाव 2024-25  का दावा आपत्ति का अंतिम तारीख समाप्त*

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 हेतु नगर पंचायत बरमकेला की निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्य में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए नामनिर्दिष्ट और प्राधिकृत किया जाता है।
बरमकेला, दिनांक 30/12/2024 से
प्राधिकृत अधिकारी नगर पंचायत बरमकेला की प्रारंभिक निर्वाचन नामावली का आम लोंगों को निरीक्षण कराने, दावे तथा आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित फार्म (प्ररूप) उपलब्ध कराने तथा फार्म भरने में मार्गदर्शन देने और प्रस्तुत दावों तथा आपत्तियों को प्राप्त कर उन्हें आवश्यक रिपोर्ट (प्रतिवेदन) के साथ संबंधित अधिकारी को प्रस्तुत करने का कार्य करने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश क्रमांक/एफ-53-2/तीन (दो)/न.पा./ निर्वा. नामा./2024/2855 नया रायपुर, दिनांक 27/12/2024 के तहत् निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम अंतर्गत दाये/आपत्तियां प्राप्त करने की प्रारंभिक तिथि 31.12.2024 से अंतिम तिथि 06.01.2025 दिन सोमवार समय अपरान्ह 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया था जिसके परिपालन में प्राधिकृत अधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारी कार्य  हेतु नगर पंचायत बरमकेला से बूथ लेवल अधकारी नंदकिशोर पटेल, श्रीमती पुष्पा यादव,व प्राधिकृत अधिकारी के रुप में सोभाराम रात्रे, श्रीमती चंद्रकला नायक द्वारा शांति पूर्ण रुप से संपादन कराया गया।

इस सम्बंध में क्या कहतें है, बूथ लेवल अधिकारी –

स्थानीय निकाय चुनाव 2024- 25 नगर पंचायत बरमकेला के द्वितीय अवसर पुनरीक्षित कार्यक्रम का आज हमारे द्वारा अंतिम रूप दे दिया गया है, प्राप्त आवेदनों को उच्च कार्यालय को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button