सारंगढ़ बिलाईगढ़

श्री राधा माधव मंदिर में दीदी प्रज्ञा विष्णु प्रिया जी ने किया दर्शन

बरमकेला: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत लेंध्रा में विराजमान श्री राधा माधव मंदिर क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इस मंदिर की खासियत है कि यहां स्थापना काल से ही अखंड दीप जलता रहता है और अखंड नाम का जाप होता है।

हाल ही में, परम पूज्य दीदी प्रज्ञा विष्णु प्रिया जी ने इस मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की पवित्रता और भक्तों की आस्था को देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। मंदिर के मनोरम दृश्य ने सभी को मोहित कर दिया।
श्री राधा रानी जन्मोत्सव पर यहां हजारों श्रद्धालु एकत्र होते हैं और भक्तिमय वातावरण में कीर्तन, भजन करते हैं। 56 भोग का महाप्रसाद भी लगाया जाता है, जिसमें हजारों भक्त भाग लेते हैं।

Related Articles

Back to top button